न्यू ईयर के जश्न में गोलीबारी, बच्चे की मौत

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पुरे देश में हर तरफ न्यू ईयर की धूम मची हुई है। इसी दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में नई ईयर की पूर्वसंध्या पर आयोजित समारोह के दौरान गोली लगने से 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 11 बजे घटी। घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच में पता चला कि बच्चे को गोली नए साल के जश्न के दौरान लगी थी। सूत्र के अनुसार, उन्होंने पटाखों की आवाज सुनी, लेकिन बाद में उन्हें बच्चा बेहोश गिरा हुआ मिला। आनन-फानन स्थानीय लोग बच्चे को नजदीकी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मौत गोली लगने से होने की आशंका है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस दौरान और एक गोलीबारी की घटना सामने आयी है। यह घटना नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में घटी। जहां एक परिवार छत पर नववर्ष की पूर्वसंध्या मे जश्न माना रहे है। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अच्छी बात ये रही कि बच्चे की जान बच गयी।