पालघर में भरी सड़क पर नगरसेवक पर की फायरिंग

पालघर : समाचार ऑनलाइन – पालघर में डहाणू के नगरसेवक और डहाणू जनता सहकारी बैंक के संचालक भावेश देसाई पर मंगलवार रात फायरिंग किए जाने की घटना हुई। लूटने की कोशिश से यह फायरिंग की गई। इस घटना में नगरसेवक बाल बाल बच गए हैं, मामूली रुप से वह घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल में जाकर पंचनामा किया, साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी है।

मंगलवार रात 9 बजे करीब भावेश देसाई होटल सरोवर के पीछे सड़क से वह अपने घर जा रहे थे। वहां छुपकर बैठे चोरों ने अचानक उनपर हमला कर दिया। उनकी आंख में स्प्रे मारकर उनके पास की बैग छीनकर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन देसाई ने अपनी बैग नहीं छोड़ते हुए चोरों का विरोध किया। इस दौरान एक चोर ने उनपर फायरिंग की।

इस घटना में बंदूक की गोली उन्हें छूकर निकल गई। जिसकी वजह से वह मामूली रुप से घायल हुए हैं। बंदूक की आवाज से कोई आ नहीं जाए, इसलिए चोर वहां से भाग गए। उसके बाद देसाई को तुरंत शीतल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने पंचनाम किया और आगे की जांच पुलिस कर रही है।