मुंबई में पहली बार 90 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम से पूरा देश परेशान है। आम आदमी मंहगाई की मार झेल रहे है। सोमवार को तेल के दाम फिर बढ़े हैं। मुंबई में पहली बार पेट्रोल की कीमत 90 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई है। यहां पेट्रोल की कीमत .90.08 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल की कीमत बढ़ोत्तरी के बाद 78.58 रुपए हो गई है।  मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच  गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ba2c47f4-c09e-11e8-ab90-df8a36d99289′]

वहीं बात करे देश की राजधानी दिल्ली की तो वहां पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद 82.72 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वही डीजल की कीमतों में भी 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद यहां डीजल की कीमतें 74.02 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं : सुप्रीम कोर्ट

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से पूरा देश परेशान है।  इसके साथ ही यह राजनीती का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।  विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। विपक्ष का आरोप है कि,  केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और रुपए में आई कमजोरी के कारण लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय कारकों को जिम्मेदार बताया है।