पांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का हुआ तबादला

पुणे के तीन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का समावेश

समाचार ऑनलाइन – राज्य गृह विभाग ने मंगलवार देर रात 5 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का तबादला किया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य पुलिस विभाग में तबादले हो रहे हैं। पुलिस उप अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दर्जे के पुलिस अधिकारियों की हाल ही में तबादले हुए हैं।

तबादले हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का नाम और कहां हुए तबादले

संजय पाटिल (पुणे शहर, आर्थिक अपराध शाखा से ठाणे शहर), दिनकर मोहिते (पुणे शहर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक येरवडा पुलिस स्टेशन से नवी मुंबई), श्रीहरि भानुदास पाटिल (रा.गु.वि. से एन्टी करप्शन विभाग), अनिल प्रल्हादराव पात्रुडकर ( पुणे शहर, मुंढवा पुलिस स्टेशन से एन्टी करप्शन विभाग), संदी दौलत मोरे (बृहन्मुंबई से एन्टी करप्शन विभाग), वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीहरि पाटिल, अनिल पात्रुडकर और संदीप मोरे का एक चरण प्रमोशन कर उनका तबादला किया गया है।