चाचा के घर पढ़ाई करने के लिए गई युवती के साथ घर में घुसकर छेड़खानी

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में चाचा के घर पढ़ाई करने के लिए गई युवती के साथ छेड़खानी की घटना सामने आयी है। लड़की को घर में अकेला पाकर अज्ञात शख्स द्वारा छेड़खानी कर घर से कैश चोरी करने की घटना घटी है। चोरी करने के बाद लड़की के साथ अश्लील हरकत की गई, लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर अज्ञात शख्स फरार हो गया। यह घटना वारजे में एनडीए रोड इलाके में एक सोसायटी में घटी। इस मामले में 19 वर्षीय युवती ने वारजे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार युवती बारहवीं क्लास में पढ़ती है। वारजे स्थित घर में धार्मिक कार्यक्रम रविवार को था। इसी दौरान उसे पढ़ाई करना था, वारजे में ही पास में रहनेवाले चाचा के घर वह पढ़ाई करने के लिए गई थी। लड़की के चाचा उसके घर कार्यक्रम के लिए गए थे। इसी दौरान घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर से दरवाजा लगाकर एक शख्स अंदर घर में घुस गया। लड़की को जान से मारने के धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।

उसके बाद घर की अलमारी से पैसे निकाल लिए और लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश की। लड़की ने जोर जोर से चिल्लाना शुरु किया। लड़की के शोर शराब की आवाज सुनकर आरोपी वहां से भाग गया। लड़की ने खिड़की से झांककर देखा तो वह बाइक पर सवार होकर भाग हो गया। इस घटना से लड़की को काफी गहरा सदमा बैठा है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।