पांच साल से फरार हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे शहर के फरासखाना पुलिस स्टेशन अंतर्गत पांच साल पहले एक शख्स की हत्या की गई थी। इस हत्या का आरोपी पिछले पांच सालों से पुलिस की गिरफ्त से फरार था, आखिरकार फरासखाना पुलिस ने अपने गुप्त खबरी की जानकारी के जरिए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के डर से पिछले पांच सालों से शहर में पत्ता बदलकर आरोपी रह रहा था। पुलिस को खबरी द्वारा पक्की खबर मिली थी कि हत्या का आरोपी पुणे में ही छुपा बैठा है। पुलिस ने जाल बिछाकर और फिल्मी स्टाइल में आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार साल 2013 में संजय म्हकाले का दगडी नागोबा, गणेश पेठ में हत्या की गई थी। इस हत्या का फरार आरोपी नितीन मलजी को पुलिस पिछले पांच सालों से ढूंढ रही थी। फरासखाना पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी रसाल को उनके खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि नितीन मलजी गणेश पेठ में रुका हुआ है। खबर की पुष्ठि करके पुलिस गणेश पेठ पहुंची और वहां रुके आरोपी को नितीन करके आवाज लगायी। आरोपी ने पलटकर देखा तो पुलिस उसके पीछे ही खड़ी थी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके आरोपी को गिरफ्तार किया।  नितीन संतोष उर्फ अभिजीत मलजी (24, कोंढवा रोड) को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई डीसीपी (परिमंडल 1) बसवराज तेली, एसीपी किशोर आफले, सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर किशोर नावंदे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) संभाजी शिर्के के मार्गदर्शन में पुलिस सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाटिल, पुलिस कर्मचारी रसाल, सरडे, शंकर कुंभार, जगताप, खुटवड, हर्षल शिंदे, बोर्हाडे, शंकर संपते, दिनेश भांदुर्गे, संदीप पाटिल, वलटे, गायकवाड ने की है।