टीचर के साथ सहेली के बॉयफ्रेंड ने किया बलात्कार

पुणे |  समाचार ऑनलाइन

पुणे के घोरपडी इलाके में एक शिक्षिका के साथ उसकी सहेली के बायफ्रैंड द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। यह अपराध मुंढवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 23 वर्षीय पीड़ित महिला अनाथ है और पेशे से शिक्षिका है। पीड़ित महिला अपनी सहेली के घर रहने के लिए गई हुई थी। इसी दरम्यान सहेली का बॉयफ्रेंड भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए घर आया हुआ था। रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर पीड़ित महिला जब सोयी थी तो उसके करीब जाकर अश्लील हरकते की। जिसका विरोध करने पर आरोपी महिला के पास से चला गया। उसके दूसरे दिन महिला को अकेला पाकर शख्स ने महिला के साथ बलात्कार किया। साथ ही इस बात धमकी भी कि यह बात किसी को बतायी तो जान से मार डालेगा।

इस घटना के बाद महिला काफी डरी सहमी से रहने लगी थी। पर आरोपी महिला को परेशान करने की कोशिश करता था, इसलिए महिला ने आरोपी के खिलाफ मुंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी। इस मामले में पुलिस ने शैलेश रमेश मोरे (28, केशवनगर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।