पुणे : शाहीर अमर शेख चौक में होर्डिंग गिरने से 3 की मौत 7 लोग गंभीर घायल

पुणे समाचार ऑनलाइन

पुणे के जुना बाजार के पास शाहीर अमर शेख चौक में बड़ा होर्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम भिमराव कसारा ( 70, पिंपले गुरव )  और भगवानराव धोत्रे (48, देहुरोड), शिवाजी देविदास परदेशी (40, नाना पेठ), है। वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के नाम जावेद मिसबुद्दीन खान (49), उमेश धर्मराज मोरे (36),किरण सोमनाथ ठोसर (45, हड़पसर), यशवंत रामा खोबरे (कोथरूड), महेश वसंतराव विश्वेश्वर (50, नाना पेठ) और रुकमणी परदेशी (55, नाना पेठ), देवांशी परदेशी (4)है।  इस घटना में बहुत सारे ऑटो रिक्शा का काफी बड़ा नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशामक दल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल में दाखिल हो चुके हैं। बचाव का कार्य जारी है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

शाहीर अमर शेख चौक में बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। जिसमें से एक बड़ा होर्डिंग गिरने की घटना आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब घटी। अचानक होर्डिंग गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। जिसमें कुछ लोगों के घायल होने के भी खबर आ रही है। घायलों को इलाज के लिए तुंरत ससून अस्पताल में रवाना किया गया है।

होर्डिंग गिरने की वजह से बहुत सी रिक्शा चकनाचूर हो गए हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों के नाम अब तक पता नहीं चल सका हैं। इस घटना के बाद चौक की ओर जानेवाले ट्रैफिक को दूसरे ओर मोड़ा गया है। इस घटना से आसपास के इलाके में हडकंप मच गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रण किया जा रहा है।

[amazon_link asins=’B071HWTHPH,B078BNQ313,B07DJHV6S7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e6acb4fc-c87f-11e8-a51c-75e12e615429′]