अनुबंध का पालन करें अन्यथा मगर स्टेडियम पर करेंगे कब्जा

कामगार कल्याण मंडल की पूर्व सदस्या भारती चव्हाण की चेतावनी
पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – अण्णासाहेब मगर स्टेडियम का कब्जा देते वक्त महाराष्ट्र कामगार कल्याण मंडल और पिंपरी चिंचवड मनपा के बीच 1992 में एक अनुबंध किया गया है। इसके अनुसार स्टेडियम के बदले में पांच करोड़ रुपए और पांच भूखंड देने की बात तय की गई है। 2005 में स्टेडियम मनपा को हस्तांतरित किया गया मगर उसके बदले में मंडल को अब तक मात्र एक करोड़ रुपए और चिंचवड में 20 हजार वर्ग फीट का भूखंड मिल सका है।
लगातार स्मरण कराने के बाद भी मनपा की उदासीनता दूर नहीं हो पा रही है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कामगार कल्याण मंडल की भूतपूर्व सदस्या भारती चव्हाण ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अनुबंध के मुताबिक बचे हुए भूखंड और चार करोड़ रुपए 25 साल के ब्याज समेत मंडल को देने की मांग की है। अगर मनपा अपने अनुबंध का पालन नहीं करती है तो पिंपरी चिंचवड शहर के आक्रोशित मजदूर मगर स्टेडियम को पुनः अपने कब्जे में लेंगे। यह चेतावनी भी उन्होंने दी है।
इस मौके पर पिंपरी मनपा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बबन झिंझुर्डे, कार्याध्यक्ष मुकुंद वाखारे, रामकृष्ण राणे, मोहन गायकवाड, पंकज पाटील, माणिनी फौंडेशन की पदाधिकारी मौजूद थे। चव्हाण ने बताया कि, लगातार फॉलो अप के बाद 2003 में मोशी में सर्वे नँबर 5 में दो एकड़, सेक्टर नँबर 25 में प्लॉट नँबर 290 की 25 हजार वर्ग फीट, सेक्टर नँबर 26 में स्विमिंग पूल के लास दो एकड़, थेरगांव सर्वे नँबर 9 में डेढ़ एकड़ और चिंचवड सर्वे नँबर 195 में 20 हजार वर्ग फीट क्षेत्र के भूखंड कामगार कल्याण मंडल को देने की बात तय की गई। इसमें से चिंचवड का भूखंड ही मिल सका है।