शौक के लिए बाइक चुराना पड़ा महंगा, दो नाबालिग हिरासत में 

पुणे । समाचार ऑनलाइन 
पुणे में दो नाबालिग शौक के लिए गाड़ी चुराते हुए पकड़े गए हैं। अलग-अलग बाइक चलाने के शौकीन की वजह बाइक चुराने के मामले में अंलकार पुलिस ने दो नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग के पास 7 चोरी की बाइक जब्त की है। पिछले कुछ दिनों ने कोथरुड इलाके में वाहनचोरी की घटनाएं बढ़ी थी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c40bf6a3-c56f-11e8-8e9c-0989d2d55e75′]
वाहनचोरी की घटनाओं को लगाम लगाने के हेतू पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस कर्मचारी प्रमोद मोहिते को उनके गुप्त खबरी द्वारा दोनों नाबालिग की जानकारी मिली थी। दोनों बाइक पर सवार होकर संदिग्ध रुप से घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सात चोरी की घटनाएं उजागर हुई। अलंकार, कोथरुड, वारजे, चतुश्रृंगी व निगडी पुलिस स्टेशन अंतर्गत यह चोरी किए जाने की बात कबूल की।
[amazon_link asins=’B0152XB2Q0,B00OJZOBRA’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d3c2f0cb-c56f-11e8-9e3b-1f58730440e5′]

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र सेनगांवकर, पुलिस उपायुक्त मंगेश शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त बाजीराव मोहिते, अलंकार पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस निरीक्षक कल्पना जाधव, पुलिस निरीक्षक भास्कर जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक अंबरिष देशमुख, पुलिस उप निरीक्षक संजय पांढरे, पुलिस कर्मचारी मुंढे, प्रमोद मोहिते, गणेश दलवी, सचिन बुधावले, नितीन पडवल, किरणे नेवसे, गौस मुलाणी, भाऊराव डापसे ने की है।
बाबा रामदेव की किताब पर लगा FULLSTOP !