पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का निधन

वॉशिंगटन : समाचार ऑनलाइन – पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जॉर्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे। साल 1988 में राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वह संयुक्त राष्ट्र और चीन में अमेरिका के राजदूत रह चुके थे। वह सीआईए के निदेशक भी रहे थे।

12 जून, 1924 को जन्मे बुश 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी कार्य किया। उनकी पत्नी बारबरा की मृत्यु इस साल 17 अप्रैल को हुई थी। उनका 73 साल का विवाह यूएस इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले लंबा था। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और पूर्व फ्लोरिडा गर्वनर जेब बुश थे। ज्ञात हो कि बुश के समय में ही खाड़ी का पहला युद्ध हुआ था। उस वक्त जब इराक ने कुवैत पर हमला बोल दिया था और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में ही अमेरिका ने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को रोका था।