भर्ती पैटर्न को मंजूरी देकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भर्ती होगी : विनोद तावड़े

पुणे : समाचार ऑनलाइन –  शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के भर्ती पैटर्न को मंजूरी देकर राज्य में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने विधान परिषद में यह घोषणा की। ऐसे में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के 17 हजार 255 रिक्त पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन समाप्त होने के बाद 15 दिनों में मंत्रिमंडल से इसे मंजूरी दिलाकर इस पर अमल किया जाएगा।

राज्य के शिक्षकों व डिग्रीधारी विधायकों ने शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षकेत्तर संघटना के सरकार्यवाह शिवाजी खांडेकर और प्रसन्न कोतुलकर उपस्थित थे। फर वरी 2015 में 23 सितंबर 2013 की सुधारित भर्ती पैटर्न की त्रुटियों को लेकर समिति गठित की गई थी। समिति ने जुलाई 2015 में अपनी रिपोर्ट दी। लेकिन इस रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में भर्ती पैटर्न को मंजूरी देने सहित अन्य मांगों को लेकर आजाद मैदान में आंदोलन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में भर्ती पैटर्न को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन समाप्त होने के बाद 15 दिनों में मंत्रिमंडल से इसे मंजूरी दिलाकर इस पर अमल की घोषणा विनोद तावड़े ने की है।

275 करोड़ सब्सिडी घोषित
राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत 30 हजार शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए 275 करोड़ रुपए की सब्सिडी घोषित की गई है। इसे लेकर अगले दो महीने में कार्यवाही पूरी कर बजटीय अधिवेशन में इसका प्रावधान किया जाएगा। इस सब्सिडी के तहत एक हजार 279 स्कूलों में एक हजार 867 बैचेस हैं। इनमें 9 हजार 901 शिक्षक और 411 शिक्षकेत्तर कर्मचारी और 11 हाफटाइम शिक्षक शामिल है। इन सभी स्कूलों और बैचेस को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। 11 सितंबर 2016 तक 20 प्रतिशत सब्सिडी पाने वाले स्कूलों और बैचेस को आगे और 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इनमें एक हजार 628 स्कूल और 2 हजार 452 बैचेस शामिल है। 14 हजार 363 शिक्षक और 4 हजार 884 शिक्षकेत्तर कर्मचारी को इसका लाभ मिलेगा।