रिम्स में डॉक्टर के चैम्बर में फांसी का फंदा, दीवार पर खून से लिखी यह बात

रांची 13  दिसंबर : समाचार ऑनलाईन – झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीटयुट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में डॉक्टर के चेंबर में फांसी का फंदा मिला है। फर्श पर खून पड़े है। दिवार पर खून से कुछ बातें लिखी गयी है। बॉडी गायब है। पुलिस और फोरेंसिक साइंस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। अस्पताल से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। सूत्रों ने बताया कि चैंबर की दिवार पर खून से लिखा है की : रिम्स और बरियातू सेक्स का अड्डा बन गया है। यहां सेक्स रैकेट चलता है।

जैसे ही डॉक्टर के चेंबर में फांसी का फंदा, खून के निशान की बात सामने आयी, पुरे हॉस्पिटल में सनसनी फैल गयी। इस बात की आशंका भी जतायी जा रही है कि डॉक्टर के चेंबर में किसी की हत्या की गयी है। हलांकि, अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। सुचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

किसी को डॉक्टर के चैंबर में आने नहीं दिया जा रहा है। वारदात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ डीके मिश्रा के चैंबर में हुई है। दिवार पर खून से जो बातें लिखी गयी है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए है। बहरहाल, अस्पताल प्रबंधन या पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है। पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब के अधिकारी मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।