सड़क दुर्घटना में चार की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक  

जलगांव | समाचार ऑनलाइन 
नशिराबाद गांव के पास मुंबई-नागपुर हाइवे पर देर रात दो कारों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी।  इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  चारों मृतक ( उम्र 20-21) जलगांव के गेंदालाल मिल परिसर के रहने वाले थे। देर रात खाना खाने भुसावल की ओर जाते समय रास्ते पर वाहन का नियंत्रण छूटने पर दूसरी ओर से आ रही कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी।  इस भीषण दुर्घटना में चार की मौके पर ही मौत हो गयी।  वही तीन लोग घायल हो गए।  साथ ही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
[amazon_link asins=’B00WTHJ7HO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ab2efbb6-963b-11e8-9838-bf28aa8e4020′]