कन्जयूमर फोरम से बोलने के बहाने की 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी

पुणे समाचार ऑनलाइन –कन्जयूमर फोरम से बोलने के बहाने बैंक खाते व डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर एकाऊंट से 80 हजार रुपए निकालकर धोखाधड़ी करने के मामला सामने आया है। इस मामले में 57 वर्षीय शख्स ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। एक महिला व पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता की लड़की ने क्लब फैक्टरी एप के जरिए ऑनलाइन खरीदी की थी। जिसके रिफंड के लिए कंज्युमर फोरम बोर्ड में शिकायत की थी। इस शिकायत का फायदा उठाकर दो लोगों ने शिकायतकर्ता को कॉल किया था। कंज्युमर फोरम बोर्ड से बोल रहा हूं, ऐसा बताकर विश्वास हासिल किया। डेबिट कार्ड की जानकारी 3 नवंबर 2018 को ली और एकाऊंट से 80 हजार 181 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए गए। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक (क्राइम) संभाजी शिर्के कर रहे हैं।