खाना परोसने के बहाने बुलाकर सौतले पिता ने 14 साल की लड़की के साथ किया बलात्कार

पुणे समाचार ऑनलाइन –खाना परोसने के बहाने बुलाकर सौतले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ बलात्कार करने की घटना उजागर हुई है। यह बात किसी को बतायी तो मां व लड़की दोनों को जान से मार देने की धमकी दी। यह घटना दौंड में घटी है। इस मामले में 14 साल की पीड़िता ने दौंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायतकर्ता की शिकायत अनुसार पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पीड़िता 14 वर्षीय लड़की है, वह दौंड में रहती है। 31 जनवरी की रात को 11 से 11.45 के दौरान सौतले पिता ने घर के पास सुनसान जगह में खाना परोसने के बहाने बुलाया था। उसके बाद खाना खाने के बाद लड़की के साथ जबरदस्ती किया। यह घटना किसी को भी नहीं बताना, अन्यथा तेरी मां और तुझे दोनों को जान से मार दूंगा। ऐसी धमकी आरोपी ने दी थी। लेकिन लड़की ने हिम्मत करके अपनी मां को सारी घटना बता दी थी। मां के साथ पीड़िता पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवायी।