ध्वजारोहण औऱ कंट्रोल रूम कॉल देकर शुरू होगा पुलिस आयुक्तालय का कामकाज

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
लंबे अरसे से की जा रही मांग के चलते पिंपरी चिंचवड़ शहर के लिए अलग पुलिस आयुक्तालय की घोषणा के बाद कल यानी 15 अगस्त से इसका कामकाज शुरू होगा। बुधवार की सुबह दस बजे ध्वजारोहण और पिंपरी पुलिस थाने परिसर में बनाये कंट्रोल रूम में कॉल कर नए आयुक्तालय का कामकाज शुरू किया जाएगा। इसके बाद नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों की बैठक होगी। नए पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन ने आयुक्तालय की प्रस्तावित इमारत, नए कंट्रोल रूम और ऑटो क्लस्टर में अपने अस्थायी दफ्तर आदि का मुआयना कर अपने हिसाब से बदलाव सुझाए हैं।
चिंचवड़ के प्रेमलोक पार्क स्थित पिंपरी चिंचवड़ मनपा की स्कूल इमारत, जहाँ स्थायी रूप से आयुक्तालय के निर्माण होने तक पुलिस आयुक्तालय का कामकाज शुरु किया जाना है, का अधूरा काम पूरा होने तक चिंचवड़ के ऑटो क्लस्टर की इमारत में बैठकर नए पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन आयुक्तालय का कामकाज चलाएंगे। यहीं पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे और मुख्यालय के पुलिस उपायुक्त विनायक ढाकने के दफ्तर होंगे। जबकि उपायुक्त स्मार्तना पाटील, नम्रता पाटील के दफ्तर चिंचवड़ में पुणे पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल तीन की इमारत में होगा।
 [amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eb650497-9fab-11e8-a0c8-552d08a4dfad’]
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद गत सप्ताह शुक्रवार को अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद 15 अगस्त से नए पुलिस आयुक्तालय का कामकाज शुरू होना तय था। कल ध्वजारोहण का कार्यक्रम ऑटो क्लस्टर की इमारत परिसर में ही होगा, पालकमंत्री गिरीश बापट की प्रमुख उपस्थिति होगी। नए आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त के लिए दो केबिन और एक हॉल मनपा द्वारा उपलब्ध कराया गया है। स्थायी इमारत के बचे हुए काम पूरे होने तक यहीं से आयुक्तालय का कामकाज होगा, यह तय है। इससे पहले परिमंडल तीन की इमारत से आयुक्तालय का कामकाज चलाने की कोशिश की जा रही थी, मगर पर्याप्त जगह की अनुपलब्धता के चलते ऑटो क्लस्टर को पसंद किया गया है।
नए पुलिस आयुक्तालय का कामकाज शुरू होने में चंद घन्टे ही बचे हैं। इसके चलते पुलिस आयुक्त आर.के. पद्मनाभन ने नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों और 15 थानों के पुलिस निरीक्षकों के साथ बैठक कर थानावार मनुष्य बल अपराध, उसके स्वरूप, सीमा, समाविष्ट परिसर, कंपनियों आदि की जानकारी हासिल की। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के लिए 4840 पदों के सृजन की जरूरत है। इसमें से पुणे शहर और पुणे जिला पुलिस बलों से 2207 पद वर्ग किये जाएंगे। बचे हुए 2633 पदों की भर्ती पहले चरण में 60 फीसद और अगले दो चरणों मे 20- 20 फीसद भर्ती की जाएगी। पहले चरण की भर्ती और पुणे शहर व जिला पुलिस बल से वर्ग किये जानेवाले मनुष्य बल के बारे में 16 अगस्त को राज्य पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक होने जा रही है।