मानखुर्द में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मानखुर्द परिसर में फूलों  का हार बेचने वाली एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 15 और 16 जनवरी की  मध्यरात्रि यह घटना घटी है। मानखुर्द पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

मानखुर्द घाटकोपर मार्ग से पीड़ित महिला मध्यरात्रि में अकेले घर जा रही थी। एक कार्यकर्म में महिला ने शराब पी थी। इसका फायदा उठाते हुए अजय कांबले, संदीप कांबले के साथ एक अन्य नाबालिग ने महिला को रोका। तीनों ने महिला को पार्किंग वाली जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गये। इस घटना के बाद जब महिला अपने घर जा रही थी तभी अमोल निर्मल और प्रणय इंगले नाम के लड़कों ने भी महिला को रोका । दोनों ने मिलकर भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। इन दोनों के हमले में महिला जख्मी हो गयी। डॉक्टरों दवारा इस मामले में पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद मानखुर्द पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।

महिला दवारा आरोपियों के बताये गये हुलिये व खबरी दवारा दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार मध्यरात्रि अमोल और प्रणय को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताझ करने पर इस मामले में तीन और लड़कों के शामिल होने की जानकारी सामने आयी। इसके बाद पुलिस ने अजय, संदीप और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।