मणिकर्णिका फिल्म विवाद में, कोर्ट में दी गयी चुनौती 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के खिलाफ पहली बार युद्ध की घोषण करने वाली झांसी की रानी थी और उन्होंने 1858 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की थी। उस वक़्त उनकी उम्र महज 23 वर्ष थी। लेकिन कंगना रनौत की आनेवाली फिल्म में झांसी की रानी की उस वक़्त उम्र 30 वर्ष बताई गयी है। इसी तरह से फिल्म में इतिहास की कई जानकारियों के साथ छेड़छाड़ कर नागरिकों को भ्रमित किया गया है। इससे जुडी एक याचिका मुंबई हाई कोर्ट में दायर की गयी है।

खुद को झांसी की रानी का वंसज बताकर विवेक तांबे ने फिल्म निर्माता कंपनी एस्सेल इंटरटेनमेंट मीडिया व अन्य के खिलाफ यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि लक्ष्मीबाई जब 7 वर्ष की थी तो 1842 में उनकी शादी झांसी के गणेश मंदिर में राजे गंगाधन नेवालकर के साथ हुई थी। लेकिन फिल्म में दिखाया गया है की शादी के वक़्त उनकी उम्र 14 वर्ष थी।

इसी तरह से उनके बच्चे के जन्म लेकर भी गलत जानकारी दी गयी है। उनके जन्म, विवाह, मृत्यु व जीवन को लेकर विस्तार से फिल्म में गलत जानकारी देकर हिंदू भावनाओं को दुखी किया जा रहा है। साथ ही याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म की पटकथा व अन्य जानकारियों को लेकर निर्माता दवारा 2017 में संपर्क नहीं करने और किसी तरह की मदद नहीं करने का दावा किया गया है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।