हैवानों ने दिखाई हैवानियत, घर में घुसकर गर्भवती महिला से किया गैंगरेप 

कोलकाता | समाचार ऑनलाइन  
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक गर्भवती महिला से रेप का मामला सामने आया है। जहां तीन लोगों ने एक चार महीने की गर्भवती महिला से उसके घर में घुसकर रेप किया और फिर फरार हो गए। घटना बुधवार रात की है। जब पीड़ित 28 साल की महिला अपने घर पर अकेली थी और अपने पति के घर लौटने का इंतजार कर रही थी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6a1f7d68-ceae-11e8-b4a4-318095f703ff’]
मिली जानकारी के अनुसार, रात के समय तीन लोगों ने उसके दरवाजे को खटखटाया और उसे लगा कि शायद पति नौकरी से लौट आए हैं। इसके बाद जब पीड़ित महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर कमरा बंद कर दिया और पीड़ित के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। जब पीड़ित के पति घर पहुंचा तो वह बेहोश थी।
[amazon_link asins=’B01N7SMND1,B01NAUKS62,B005Q4AHJ4,B074RMDQV6,B01N9RG3XS’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’81e6866d-ceae-11e8-a64b-7542a1512c8d’]
इस मामले में आसनसोल दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि,  महिला ने हमें बताया कि आरोपियों में से एक शख्स स्थानीय है जिसका नाम कुलदीप सिंह हैं।  जबकि दो अन्य लोगों को वह नहीं जानती है। पीड़ित महिला की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है।  फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।