सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत भी सुधारता है लहसुन

समाचार ऑनलाइन – लहसुन हमारे खान पान का अहम हिस्सा है। लहसुन से खाने का स्वाद तो अच्छा होता ही है पर क्या आप जानते है कि इसका इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया है? लहसुन से अनेक फायदे है। लहसुन से सेहत के साथ साथ त्वचा भी अच्छी होती है। इसमें मौजूद एंटीएजिंग गुण के कारण यह लिए बहुत अच्छा होता है। आये जानते है लहसुन के फायदे-

1) लहसुन के रस को जैतून के तेल के साथ मिक्स कीजिए और गर्म तेल को अपने स्ट्रेच मार्क पर लगाइए। कुछ दिनों तक ऐसा करें और आप देखेंगे कि आपके स्ट्रेच मार्क कम होते जा रहे हैं।

2) लहसुन का सेवन उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिनका खून अधिक गाढ़ा होता है। यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनेस्थेटिस्ट से आज भी सौतेला व्यवहार

3) लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर में आपको दर्द में आराम मिलेगा।

4) लहसुन मुहासों के लिए भी फायदेमंद होता है। लहसुन का रस निकल ले। मुंहासों की जगह पर इस पेस्ट को लगाइए और 5 मिनट तक छोड़ने के बाद धो ले। इससे दाग-धब्बे हटाने में मदद मिलती है।

5) इसके अलावा लहसुन एंटी एजिंग का भी काम करता है। सुबह उठने के बाद लहसुन को शहद और नींबू के साथ खाने पर झुर्रियां जल्दी नहीं आती हैं।

6) लहसुन आपके दिल को फिट रखने में मदद करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है।