गैस सिलेंडर से ओंकारेश्वर मन्दिर में लगी आग

पुणे। पुणे समाचार

गैस सिलेंडर से पुणे के शनिवार पेठ में प्राचीन ओंकारेश्वर मन्दिर में अचानक आग लग गई। मंगलवार की सुबह आठ बजे यह हादसा हुआ, जिसमें दमकल विभाग के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ी अनहोनी टल सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह ओंकारेश्वर मन्दिर में गैस सिलेंडर अचानक जलने लगा और उसकी आग फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही कसबा पेठ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चन्द मिनटों में ही आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। सिगड़ी जलाते वक्त सिलेंडर में से रिसाव होने से यह आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।