जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं गीता मित्तल

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
जस्टिस गीता मित्तल को शनिवार को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही वह जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन गई हैं। वह अब तक दिल्ली उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं।
कानून मंत्रालय की अलग से जारी एक अधिसूचना के अनुसार पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन को दिल्ली उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अन्य नियुक्तियों में बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजया के. तहीलरमानी को पदोन्नत कर मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वह न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की जगह लेंगी जिन्हें पदोन्नति देकर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया है।
[amazon_link asins=’B019XSHB7O,B07DFPCD93,B07D3JJGMM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f16aee68-97e2-11e8-aef6-f11ab7ec3e92′]

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येन्द्र झावेरी को पदोन्नति देकर उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति विनीत सरन की जगह ली है। विनीत सरन को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को पदोन्नति देकर झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बोस की दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने यह कह कर खारिज कर दिया था कि किसी हाई-प्रोफाइल उच्च न्यायालय की अध्यक्षता के लिये न्यायाधीश के पास पर्याप्त अनुभव की कमी है।
गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम. के. शाह को पदोन्नति देकर पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश निुयक्त किया गया है क्योंकि पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की अध्यक्षता करेंगे। केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।