आधार नहीं होने पर लड़की को नहीं मिला अस्पताल में इलाज, लेकिन….  

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 

हालही में आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में आधार कार्ड से जुड़े एक मामला सामने आया है।  दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में आधार कार्ड न होने की वजह से एक लड़की का इलाज नहीं किया गया। हालांकि मामले में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दखल देने के बाद उसे सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आधार को हर जगह अनिवार्य नहीं बताया है।

कांग्रेस आज कर सकती है अपने उम्मीदवारों की घोषणा

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0f607194-cdea-11e8-9b4b-4111b32dc33b’]

इसके बाद भी सरकारी अस्पताल में इस तरह के रवैया देखने को मिल रहा है। आधार न होने पर किसी का इलाज न करना यह बड़ा ही शर्मनाक घटना है।  इस मामले में भाजपा के मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट के जरिए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। खबरों के अनुसार, दिल्ली के सरकारी अस्पताल लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आधार कार्ड न होने की वजह से नोएडा की 9 वर्षीय प्रिया का इलाज करने से मना कर दिया गया था।

[amazon_link asins=’B00ZR9C9Q2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1d822586-cdea-11e8-bbc0-ed83db73baa5′]

बीते दिन मनोज तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को टैग करते हुए लिखा था कि, केजरीवाल जी आप देश की राजधानी को क्यों बांट रहे हैं। जेपी नड्डा जी अगर इस लड़की को इलाज मिल जाता है तो इस नवरात्रि में यह सबसे अच्छा काम होगा। इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद जेपी नड्डा ने जवाब में ट्वीट करते हुए लिखा कि, लड़की को सफ़दरजंग अस्पताल ले जाया गया है। संबंधित विभाग के डॉक्टर बच्ची को देखेंगे।

[amazon_link asins=’B0158FJW4G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9865f551-cdea-11e8-b037-7379b887f70f’]

सफ़दरजंग अस्पताल के मेडिकल सुप्रीडेंटेंड ने बताया कि,  लड़की की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए केंद्रीय सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। उसका वहां इलाज किया जा रहा है।