गर्लफ्रैंड से मारपीट; अभिनेता अरमान कोहली लोनावला से गिरफ्तार

पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन

अपनी गर्लफ्रैंड के साथ मारपीट के मामले में मुंबई पुलिस ने फ़िल्म अभिनेता अरमान कोहली को लोनावला से गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब 10 दिन पहले का है जब अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद नीरू ने अरमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हांलाकि तब तक अरमान कोहली भाग चुके थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अरमान को लोनावला में उनके दोस्त के फार्महाउस से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ उनकी गर्ललफ्रैं नीरू रंधावा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अरमान के पिता और फ़िल्म निर्देशक राजकुमार कोहली ने इन खबरों को गलत बताया था। अब जब अरमान गिरफ्तार हो चुके हैं तो सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। मामला 2 जून का है जब अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू के साथ बुरी तरह मारपीट की है। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अरमान ने ये सब गुस्से में किया था। दूसरे दिन नीरू ने र 3 जून की रात को मुंबई के सांताक्रूज (पश्चिम) पुलिस थाने में अरमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तरह मामला दर्ज किया है। पुलिस उनके घर पूछताछ के लिए भी गई थी, लेकिन अरमान वहां मौजूद नहीं थे। उनके लोनावला में छिपे रहने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यहां दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोप साबित होने पर अरमान को इस मामले में 7 साल तक की सजा हो सकती है।

बिग बॉस में भी की थी हाथापाई

फ़िल्म अभिनेता अरमान कोहली अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे बिग बॉस के घर में भी अपना आपा खो चुके हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को गाली दी थी और हाथापाई भी की थी। सोफिया हयात की शिकायत पर भी अरमान को शो से गिरफ्तार किया गया था और फिर वो जमानत लेकर वापस बिग बॉस के घर पहुंचे थे।