दिल्ली में सुहावनी सुबह, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 16.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन भर आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी।”

शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है, तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।