बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच तापमान में हालांकि मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।