पुणे के नर्हे  परिसर में  गोदाम तोड़कर 62 लाख का माल चोरी, सिंहगढ़ रोड पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया 

पुणे, 26 जून : पुणे में सेंधमारी करने वाले चोरो  ने काफी उत्पात मचा रखा  है।  नरहे में चोर ने गोदाम में सेंधमारी कर 62 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया था ।  पुलिस ने सेंधमारी का फर्दाफाश कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में शरद विट्ठल दारवडकर (उम्र 20, नि – वेल्हा ) नामक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि इस मामले में शामिल उसके साथी की तलाश की जा रही है।  इस मामले में सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में ऋषिकेश रवींद्र कापरे (उम्र 41 ) ने केस दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कापरे वारजे मालवाड़ी परिसर में रहते है।  नर्हे के ललवानी मैटेलिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और ललवानी  फेरो ओलाइज लिमिटेड कंपनी की ऑफिस है।  यहां पर वह मैनेजर का काम करते है।  उनके ऑफिस में फेरोमोली, निकेल, अल्मुनियम लाँच और अन्य सामान रखे हुए थे।  यह सामान कोलकाता से लाकर बेचा जाता है।  गुरुवार की मध्यरात्रि ऑफिस का शटर काटकर 62 लाख 52 हज़ार रुपए का माल चुरा लिया गया। यह घटना शुक्रवार को सामने आई।

इसके बाद कंपनी के मालिक और मैनेजर ने कामगारों से पूछताछ कर आखिर माल कहा गया इसका पता लगाया।  इसके बेस्ड सिंहगढ़ रोड पुलिस से इसकी शिकायत की गई।  घटना की जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।  मुखबिर के जरिये चोरी को लेकर दूसरे दिन जानकारी मिली।

इसके अनुसार शरद को पकड़ा गया। शरद और उसके साथी ने टेम्पो की मदद से गोदाम को तोड़कर माल चोरी करने की घटना सामने आई है।  पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है. माल कहा और किसे बेचा गया इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।  मामले की जांच सहायक पुलिस इंस्पेक्टर थोरबोले कर रहे है।