गूगल और एटीएस का हैकर बताकर 25 लड़कियों से ऐंठे 37 लाख

कल्याण। समाचार ऑनलाइन
मॅट्रिमोनी वेबसाइट पर खुद को गूगल और एटीएस का हैकर बताकर 25 लड़कियों को ब्लैकमेल कर 37 लाख रुपए ऐंठनेवाले एक ठग को कल्याण एमएफसी पुलिस ने धरदबोचा है। शुभंकर बनर्जी ऐसा बेंगलुरु से गिरफ्तार किए गए ठग का नाम है। उसके खिलाफ कल्याण निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसे उसने पौने सात लाख रुपए की चपत लगाई है।
पुलिस के अनुसार, शुभंकर मॅट्रिमोनी वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल में खुद को गूगल और एटीएस का हैकर बताता था। उसके झांसे में आनेवाली लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाकर उसे पैसों की सख्त जरूरत बताता। यही नही वह ब्लैकमेल कर भी लड़कियों से पैसे ऐंठता, यह भी जांच में सामने आया है। इस तरीके से उसने 25 लड़कियों से 37 लाख रुपए ठगने की जानकारी सामने आई है।
[amazon_link asins=’B0756Z43QS’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8241af93-a1dc-11e8-a063-d92bdd6045f7′]
इसी तरह से मॅट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए संपर्क में आई कल्याण निवासी एक युवती से भी शुभंकर ने नजदीकियां बढ़ाई। उसके साथ प्यार का नाटक कर साथ में फ़ोटो खिंचवाई। बाद में इन्हीं फ़ोटो के आड़ में वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। इस प्रकार से उसने पीड़ित युवती से 6 लाख 86 हजार रुपए ऐंठे। उसकी मांग लगातार बढ़ते जाने से युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन के बाद शुभंकर को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।