हाशिये के लोगों को मुख्य धारा में ला रही सरकार : नीतीश कुमार

मुंगेर :समाचार ऑनलाइन –मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है और उन्हें मुख्य धरा में जोड़ा  है। ग़रीबो के विकास से ही न्याय के साथ विकास का नारा  बुलंद होगा और इसके लिए अनुसूचित जाति-जनजाति  व अतिपिछड़ों  को विभिन्न योजनाओ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ व रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को मुंगेर के पोलो मैदान में जदयू दलित-महादलित के प्रमंडलीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सरकार का संकल्प है न्याय के साथ विकास और जब तक समाज के निर्धन व हाशिये पर खड़े लोगों को विकास से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक न्याय के साथ विकास नहीं हो सकता। अनुसूचित जाति – जनजाति व  अतिपिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने का काम किया है। इस दिशा में जहा उन्हें बेहतर चिकित्सा, शिक्षा व  रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति – जनजातिका उन्नति किया  जा रहा. उन्होंने कहा कि सत्ता सँभालने के बाद जब उन्होंने विद्यालयों का अध्ययन कराया तो पता चला कि 12. 5 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बहार हैं। इनमे सर्वाधिक बच्चे दलित व  महादलित समाज के थे। हमने अभियान चलाकर  इन बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम किया और आज यह प्रतिशत घटकर एक प्रतिशत से भी नीचे  गया है।