यमन में विद्रोहियों और सेना के बीच संघर्ष, 150 से ज्यादा की मौत

सना/अदान : समाचार ऑनलाइन- यमन में सऊदी अरब समर्थित लड़ाकों और ईरान से गठबंधन वाले हौथी विद्रोहियों के बीच सप्ताह के अंत में हुई हिंसा के दौरान 150 से ज्यादा की मौत हो गई है। यमनी अधिकारियो के अनुसार, देश के सबसे अहम बंदरगाह वाले शहर होदिएदा पर नियंत्रण बनाने के प्रयास में हुई लड़ाई में मरने वालों में दोनों ही तरफ के लोग शामिल है। उधर सऊदी समर्थित सैन्य गठबंधन का दावा है कि वे शहर के बंदरगाह पर अपना कब्ज़ा बनाने से महज 4 किलोमीटर दूर हैं। सैन्य गठबंधन 3 साल से चल रही लड़ाई में पहली बार इस बंदरगाह के इतने करीब पहुंच पाया है।

बता दें कि लाल सागर के किनारे बेस होदियदा शहर को यमन की लाइफलाइन कलह जाता है। जहा के बंदरगाह पर ही देश का 90 फीसदी से ज्यादा आयात निर्भर है. यमन में 2015 से अशांति चल रही है, जब हौथी विद्रोहियों ने देश के उत्तरी भाग को अपने कब्जे में लेकर चुनी हुई सरकार को निष्कासित कर दिया था।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व में सुन्नी मुस्लिम देशों के गठबंधन ने तब यमन में सैन्य दखल देते हुए सरकार को समर्थन दिया था। तब से चल रहे संघर्ष में करीब 10 हज़ार से जायदा लोग मरे जा चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार करीब 1. 4 करोड़ यमन नागरिकों में से आधे से अधिक मानव निर्मित भुखमरी का शिकार होकर मौत के कगार पर हैं. इस संघर्ष के जारी रहने को रियाद और तेहरान के बिच तनातनी का नतीजा माना जा रहा है।