पिंपरी चिंचवड़ शहर में जोरदार बारिश

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन 

मानसून ने दस्तक देने के बाद अचानक बारिश ने मुह मोड़ लिया था। जिसके चलते लोग चिंता में दिखाई दे रहे थे। वही आज बारिश ने लोगो को राहत दी। शहर में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा था तभी दोपहर को तेज हवा के साथ आई बारिश ने मौसम को काफी सुहावना कर दिया। सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब शहर के कई परिसरों में मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।

[amazon_link asins=’B07FTK2DTC,B078RKPPGP,B017OWDX64′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ce0a1edc-c552-11e8-be98-e363bb2602fa’]

दो दिन से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा था. लेकिन आज हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए और फुहारों का जमकर लुत्फ उठाया। आज सुबह शहर में आसमान में काले बादल देखे जा रहे थे। करीब 12 बजे के बाद मौसम में आए बदलाव ने तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। एक घंटे की बारिश के चलते लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। अचानक हुई तेज बारिश से कुछ लोगो की भागदौड़ हुई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश ने अपना रुख पुणे की और मोड़ लिया। गरमाहट के चलते थोड़ीसी खुशी इस बारिश कि वजहसे लोगो को मिली है।

हिंजवड़ी और पिंपरी दुष्कर्म व हत्याकांड के खिलाफ कैंडल मार्च

शहर के साथ साथ पुणे के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश ने दस्तक दी हैं। जिसके चलते किसान अपने खेतों के कामों में व्यस्त होता दिखाई दे रहा हैं। कुछ दिन बारिश न गिरने से किसान चिंता में थे। लेकिन इस बरसात ने किसानों की चिंता पर हल्की मुस्कान देने का काम किया हैं।