स्कॉर्पिओ कार डिवाइडर से टकराने से हुई दो महिला की मौत और 4 गंभीर रुप से घायल

अहमदनगर | समाचार ऑनलाइन

अहमदनगर- औरंगाबाद महामार्ग पांढरी पुल में एक स्कॉर्पिओ कार डिवाइडर से जा टकरायी, इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह घटना आज सोमवार सुबह आठ बजे के करीब घटी।

पिंपरी चिंचवड़ शहर में जोरदार बारिश

[amazon_link asins=’B07DB85QZ3,B07FH4PDHJ,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fb13cfc8-c55d-11e8-b61d-e30a55d18257′]
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे के करीब नगर-औरंगाबाद रोड पर पंढरपुर इस मार्ग से स्कॉर्पिओ (एम.एच16. बी.जेड. 2252) में सवार लोग पाथर्डी से कायगाव की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान होटल के सामने सड़क पर मौजूद डिवाइडर से गाड़ी टकरा गई। इस दुर्घटना में उज्जवला अशोक गोरे (उम्र 45), अनिता संजय गोरे (उम्र 35) इन दोनों महिलाओं की मौत हो गई है।
बाबासाहब आबाजी गोरे, निलेश पोपट गोरे (उम्र 26), अशोक भिकाजी गोरे व संगीता विक्रम गोरे यह सभी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इन सभी को अहमदनगर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती किया गया है।