कोंढवा में थाई वेलनेस स्पा में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के कोंढवा इलाके में मसाज सेंटर में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्ट रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाई वेलनेस स्पा में विदेशी और देशी थेरपिस्ट लड़कियों से मसाज सेंटर के नाम पर वेश्या व्यवसाय करवाया जाता था। पुलिस ने छापा मारकर स्पा की महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस वेश्या व्यवसाय के जंजाल से पांच लड़कियों को छुड़वाया है।

पुणे : गणेशोत्सव चंदा के नाम पर तड़ीपार मांग रहे रंगदारी, पुलिस बेखबर

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00MIFJMZE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d5c6a7f0-b328-11e8-9cdf-97cfc5d36c37′]

कोंढवा पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी विलास तोगे को गुप्त खबरी द्वारा हाईफ्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली थी। खबरी की पुष्ठि कर पुलिस ने जाल बिछाकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड किया। दोराबजी मॉल स्थित दूसरे मंजिला पर थाई वेलनेस स्पा में यह रैकेट चलाया जा रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए देशी और विदेशी लड़कियों से मसाज की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाया जा रहा था। ग्राहकों से दो से तीन हजार रुपए वसूल किए जा रहे थे। पुलिस ने अपना फर्जी ग्राहक भेजकर खबर की पुष्ठि की और डमी ग्राहक से सिग्नल मिलने पर छापा मारा।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने गिरफ्तार किये 14 शातिर अपराधी: लाखो का माल बरामद

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नागालैंड की रहनेवाली 37 वर्षीय महिला स्पा सेंटर में मैनेजर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाईलैंड की तीन, नागालैंड की एक और मिजोरम की एक ऐसा कुल मिलाकर 5 लड़कियों को छुड़वाया है। इन सभी पीड़ित लड़कियों को रेस्क्यू होम में भेज दिया गया है। तीनों विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीसा पर भारत आयी हुई थी, ज्यादा पैसों का लालच देकर जबरदस्ती वेश्या व्यवसाय करवाया जा रहा था।

[amazon_link asins=’B00MIFIYVM,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’deb6684c-b328-11e8-937c-19357c2bd453′]

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड, सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद पाटिल के मार्गदर्शन में  कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद गायकवाड, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) महादेव कुंभार, पुलिस उप निरीक्षक प्रिया टिलेकर, सहायक पुलिस फौजदार देशमुख, पुलिस कर्मचारी विलास तोगे, गवली, ढोले, थोरात, गावडे, मुकाडे ने की।