चाय- गाय के नाम पर फंसाये रखनेवालों को जनता करेगी बाय-बाय 

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ पहुंची जनसंघर्ष यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण की टिपण्णी 

 

सत्तादल भाजपा के खिलाफ महाराष्ट्र में निकाली गई कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा बीती रात पिंपरी चिंचवड़ पहुंची। यहां पिंपले गुरव स्थित नीलू फुले नाट्यगृह में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भाजपा की बीते चार सालों की नाकामियों को गिनाया।

चार सालों में केवल घोषणा और आश्वासनों के फुल पेज विज्ञापन देकर लोगों को भुलावे में रखा गया। भाजपा के कार्यकाल में देश का जीडीपी नहीं पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढे हैं। चाय- चाय और गाय- गाय के नाम पर लोगों को फंसाने वाली भाजपा की सरकार को अब देश की जनता ही बाय- बाय करेगी, यह टिप्पणी अशोक चव्हाण ने की।

 

कोंढवा में थाई वेलनेस स्पा में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

 

इस सभा के मंच पर पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील, बालासाहेब शिवरकर, बालासाहेब थोरात, विधायक संग्राम थोपटे, पूर्व विधायक शरद रणपिसे, प्रदेश महासचिव रत्नाकर महाजन, पृथ्वीराज साठे, पिंपरी चिंचवड़ शहराध्यक्ष सचिन साठे, महिला शहराध्यक्षा गिरीजा कुदले, सेवा दल के राष्ट्रीय सहसचिव संग्राम तावडे, पूर्व विपक्षी नेता कैलास कदम, महिला प्रदेश की पूर्व अध्यक्षा शामला सोनवणे, पूर्व महापौर कविचंद भाट, सुदाम ढोरे, राजेंद्रसिंह वालिया, गौतम आरकडे, बिंदू तिवारी, विष्णुपंत नेवाले, नरेंद्र बनसोडे, मयुर जैयस्वाल, मकर यादव, शहाबुद्दीन शेख, किशोर कलसकर, विशाल कसबे, लक्ष्मण रुपनर, क्षितीज गायकवाड, वासिम इनामदार आदि समेत पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी उपस्थित थे।

[amazon_link asins=’B019MQLUZG,B076H51BL9,B07B6DM75J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

 

अशोक चव्हाण ने कहा, समाज विघटन भाजपा का हथियार है, जिसका जवाब कांग्रेस सामाजिक एकता निर्माण कर देगी। जातीय दंगे, भावनात्मक और संवेदनशील मुद्दों को भड़काना उनका काम है, संविधान जलाने तक उनकी हिम्मत बढ़ गयी है। पाठ्यक्रम से महात्मा गाँधी और इंदिरा गाँधी के हटा दिया, लेकिन जनता के दिलों से कैसे हटाओगे?

भाजपा विधायक महिलाओं को लेकर महाराष्ट्र की संस्कृति को कलंक लगाने जैसा बयान देते हैं और उस पर मुख्यमंत्री यह भाजपा का कोई नेता कुछ नहीं बोलता। शिकायत दर्ज कराने से भी पुलिस इंकार कर रही है। ऐसे में तो महिलाओं का रास्तों से चलना मुश्किल हो जायेगा। अब देश की महिलायें ही उन्हें घर भेजेगी।

झूठी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज की गलत एफआईआर


 

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि, विपक्षी दलों के वोटों के विभाजन के चलते मोदी प्रधानमंत्री बन सके हैं। 2014 में भाजपा को 31 % वोट मिले थे यानी 61 % फीसदी वोट उसके खिलाफी वोट थे। अब उनकी हार निश्चित है। मोदी का देश की अर्थव्यवस्था पर से नियंत्रण खो गया है। चार करोड़ रोजगार की बजाय नोटबंदी, जीएसटी लायी, जिससे रोजगार और भी घट गए। मल्ल्या, मोदी, चौकसी बैंकों के पैसे डुबो कर भाग गए इसके लिए भाजपा और सीबीआई जिम्मेदार है। इससे बैंकों का एनपीए बढ़ गया, ग्रामीण क्षेत्र में क्रयशक्ति घट गई, देश में चारों तरफ निराशा का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिंपरी चिंचवड़ में पार्टी को ताकत देने में अपर्याप्त साबित रहने की बात भी स्वीकारी।