हिंजवड़ी: युवक को मारपीट कर लुटा

पुणे समाचार :

देर रात घर लौट रहे युवक को अज्ञात हमालावरोंने रॉडसे मारपीट कर लूटने का मामला उजागर हुआ हैं। यह घटना बालेवाड़ी परिसर में मंगलवार रात को घटी हैं। पलाष विवेक चिंचोलीकर ऐसा घायल युवक का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आय टी इंजीनियर पलाश अपना काम खत्म कर कंपनी से घर लौट रहा था। तभी अचानक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात हमालावरोंने पलाष को स्टील के रॉड से मारपीट करना शुरू की। इस घटना में युवक घायल हुआ। तभी हमालावरोंने युवक की जेब से पैसे और ATM कार्ड द्वारा पैसे निकाल लर कुल 9 हजार 400 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पलाष ने हिंजवड़ी पुलिस में अज्ञात हमालावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस जांच में जुटी हैं।