ऐतिहासिक! 1 अगस्त से पहली बार महिला सैन्य भर्ती शुरू

बेलगांव : समाचार ऑनलाइन – बेलगाम में पहली बार महिला सैनिकों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। पहले महिलाएं केवल सेना के जवानों के पद के लिए भर्ती होती थीं। लेकिन इस बार महिलाओं को महिला पुलिस के रूप में देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। भर्ती सेना के पुलिस विभाग में होगी। 1 अगस्त से मराठा लाईफ इन्फ्रंटी में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 100 पद के लिए यह भर्ती होगी। बताया जा रहा है कि बेलगाम में लगभग 5,000 महिलाएं इस भर्ती के लिए उपस्थित रहेगी।

भर्ती के लिए योग्यता – 
– इसके लिए साढ़े सतरा से 21 साल तक का उम्र
– 10वीं में 86 प्रतिशत या उससे ज्यादा का अंक
– 1 से 5 अगस्त तक भर्ती के लिए आई महिलाओं की शारीरिक और मेडिकल जांच होगी।
– दोनों परीक्षणों में सफल होने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा दे सकेंगे।
– यह भर्ती 1 से 5 अगस्त चलेगी।