पुरानी रंजिश के चलते जलाया महिला का घर

पुणे समाचार

पुणे के गणेशखिंड इलाके में एक 28 वर्षीय महिला का घर जलाने का मामला सामने आया है। घर से परिवार वालों को भागने के उद्देश्य से और नुकसान पहुंचाने के इरादे से घर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में चतु:श्रृंगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अलका चांदणे ने शिकायत दर्ज करवायी है। खैरे वाडी गणेश खिंड रोड में काफी सालों से चांदणे परिवार किराए से रह रहा था, किराया नहीं देने की वजह से मकान मालिक और किराएदार की बीच झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते यह घर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।