पुणे महानगरपालिका में शिवसेना का आंदोलन

पुणे समाचार

पुणे महानगर पालिका में आज शिवसेना द्वारा धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक की खराब अवस्था और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य करने हेतु आंदोलन किया गया। यह आंदोलन विधायक चंद्रकांत मोकाटे की अगुवाई में किया गया। इस आंदोलन में शिवसेना के नेता, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चंद्रकांत मोकटे ने इस दौरान कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज की जयंति व पुण्यतिथि के समय पुष्प हार अर्पित करने की भी व्यवस्था नहीं है। 2007 में उपमहापौर जब था, तब आयुक्त और उद्यान अधीक्षक यशवंत खैरे, गरवारे रोप वे कंपनी के साथ बैठक करके स्मारक के सुशोभिकरण को लेकर विकास रिपोर्ट तैयार की थी। जिस का पूरा खर्च कंपनी करने वाली थी। महानगर पालिका की लापरवाही के चलते और राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते काम प्रलंबीत है।