पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने लगाई फासी

पुणे : पत्नी और उसके मायकेवालों की प्रताड़ना से परेशान पति ने घर में फासी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना पुणे के हड़पसर स्थित कालेपड़ल परिसर में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि सतीश बापू गायकवाड़ (22) ने आत्महत्या की है। घटना को लेकर उसकी मां ज्योति गायकवाड़ ने हड़पसर पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार सतीश की पत्नी, सास, ससुर, साला और साली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सतीश मुल सोलापुर के करमाला तहसील स्थित साड़े गांव का निवासी था। सात महिने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ पुणे में कालेपड़ल परिसर में रहने लगा। पारिवारिक विवाद के चलते सतीश की पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करती थीं। पत्नी के माता पिता और भाई बहन भी उसका साथ देते थे। इन सभी की प्रताड़ना से परेशान सतीश ने 23 दिसंबर की दोपहर एक बजे अपने घर में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरू में पुलिस ने अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन सतीश की मां द्वारा शिकायत देने के बाद उसकी पत्नी और पत्नी के मायकेवालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।