अगर आप पुणे में हैं, तो यहां मनाएं नए साल का जश्न

पुणे : समाचार ऑनलाइन – नए साल के स्वागत की तैयारियां ज़ोरोशोरों से चल रही हैं। हर साल की तरह तमाम होटल-रेस्तरां पार्टी ऑर्गेनाइज कर रहे हैं। अगर आप पुणे में हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं  कुछ ऐसे स्पॉट जहां आप अपने नए साल के जश्न को और भी यादगार बना सकते हैं।

हार्ड रॉक कैफे
अगर आप को म्यूजिक, मस्ती और डांस पसंद हैं तो ये कैफे आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। न्यू ईयर के मौके पर यहां रात भर पार्टी चलती है। इस बार यहां थीम पार्टी का खास आयोजन किया जाएगा। लिहाजा यदि आप एक अनोखा अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो हार्ड रॉक कैफे सबसे बेहतर रहेगा।

पोस्ट 91
पुणे का पोस्ट 91 भी फन पार्टी के लिए काफी मशहूर है। ये रूफ टॉप रेस्ट्रो बार न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट है। यहां हर साल न्यू ईयर की पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस बार न्यू ईयर पार्टी को शानदार बनाने के लिए कई बेहतरीन इंतेजाम किए गए हैं। पोस्ट 91में आपका स्वागत जबरदस्त म्यूजिक और आपकी फेवरिट ड्रिंक्स के साथ किया जायेगा। यहां टैटू आर्टिस्ट भी मौजूद रहते हैं।

ब्लू फ्रॉग 
जब भी न्यू ईयर पार्टी और रॉकिंग म्यूजिक की बात आती है, तो ब्लू फ्रॉग का नाम सबसे ऊपर रहता है। इस साल नए साल के स्वागत को यादगार बनाने के लिए ब्लू फ्रॉग ने कई नई चीज़ें जोड़ी हैं। इस लोकप्रिय म्यूजिक वेन्यू पर हर साल न्यू ईयर के मौके पर मशहूर सिंगर आते हैं और अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लेते हैं। आपके लिए इससे अच्छी न्यू ईयर की शुरुआत नहीं हो सकती।

दी आइरिश हाउस 
दी आइरिश हाउस अपने ज़बरदस्त आयोजनों के लिए अब तक कई अवॉर्ड जीत चुका है। अगर आप पार्टी लवर हैं, तो न्यू ईयर पार्टी के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां डांस,म्यूजिक के साथ-साथ ड्रिंक्स ऐपिटाजर्स का भी इंतेजाम है। इसलिए जल्द से जल्द एडवांस में टिकट बुक करके पार्टी का हिस्सा बनें।

दि वेस्टिन पुणे
न्यू ईयर पार्टी के लिए फेमस स्थलों में से एक है दि वेस्टिन पुणे। खास मौकों पर शहर के सबसे मशहूर डीजे यहां परफॉर्मेंस देते हैं। ये बार अपने ओपन डांस फ्लोर के लिए काफी लोकप्रिय है। इस साल न्यू ईयर के अवसर पर आप यहां रात भर पार्टी और खूबसूरत आतिशबाजी का आनंद उठा सकते हैं।