पुलिस स्टेशनों के सामने से चल रहा अवैध परिवहन का धंधा

पुणे | समाचार ऑनलाइन

मोहन दुबे 

पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर को स्मार्ट बनाने के लिए तरह तरह की योजनाओं का अमल किया जा रहा है। बीआरटी बस, लोकल ट्रेन और अब मेट्रो इन सभी के स्मार्ट बनने से शहर में लोगो को सरकारी ट्रांसपोर्टेशन बड़ी संख्या में उपलब्ध होगा। लेकिन कब इसका जवाब सभी ढूंढ रहे है। तब तक शहर में चल रही अवैध तर ट्रांसपोर्टेशन पर फिलहाल ना तो ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस की नजर है, और नही किसी प्रशासन अधिकारी की। पिंपरी चिंचवड़ परिसर में कई जगहों पर अवैध ट्रांसपोर्टेशन बड़ी जोरो से शुरू है, इतना ही नही बंलकी कुछ जगह तो ऐसे है जहाँ पुलिस स्टेशन के सामने और पुलिसकर्मियों की नजर के नीचे यह काले धंधे चल रहे है।

[amazon_link asins=’B01MR3W8BB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’abb0c414-aa89-11e8-8360-c7f363936c0d’]

पिंपरी चिंचवड़ परिसर के पिंपरी , वाकड़ , निगड़ी, हिंजवड़ी ये चार पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने से अवैध ट्रांस्पोर्टशन किया जा रहा है। लेकिन मजाल है किसी की पुलिस इन पर कोई करवाई करे। अवैध रूप से सवारी ले जाने पर कोई कार्रवाई न होने से एक तरफ जहां जनता बेहाल है, वही अवैध धंधे करने वालो पर पुलिस मेहरबानी क्यों दिखा रही ऐसे कड़े सवाल जनता पूछ रही है। वेसे तो शहर में कानून सभी के लिए बराबर होती है, अगर किसी से कोई ट्रैफिक नियम टूट जाये तो पुलिस वाले उससे जुर्माना वसूलने में कोई कसर नही छोड़ते। लेकिन फिर इन्ही अवैध ट्रांस्पोर्टशन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कब करेगी इसका जवाब जनता पूछ रही है।

[amazon_link asins=’B079QL72TV’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bb061715-aa89-11e8-929d-19900a671306′]

कहा चल रहा है अवैध ट्रांस्पोर्टशन ?

पिंपरी पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने पुणे से मुंबई के लिए निजी गाड़ियों में अवैध ट्रांस्पोर्टशन चल रहा है। पिछले कई सालों से यह धंधे चल रहे है, कार्रवाई की मांग भी होती है मगर पुलिस इन चालकों पर कोई कार्रवाई करती नही दिखाई दे रही है । ज्यादा किराया लेकर भेड़ बकरियों की तरह गाड़ियों में बैठकर अवैध रूप से सवारी ले जायी जाती है। पुणे से मुंबई के लिए 400 से 500 रुपये वसूले जाते है। इस रूप से लोगो को लूटा जा रहा है। हिंजवड़ी, वाकड़, पुणे मुंबई महामार्ग इन सभी मार्गो पर अवैध ट्रांस्पोर्टशन बड़ी जोरो से शुरू है।

[amazon_link asins=’B074VF291J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c6c54b59-aa89-11e8-b006-d1e1911b90e0′]

पुलिस स्टेशनों के सामने से चल रही अवैध ट्रांसपोर्टेशन …..

शहर के चिंचवड़ से वाकड़ , वाकड़ से हिंजवड़ी , निगड़ी से दापोडी इन मार्गो पर पुलिस स्टेशन के सामने अवैध रूप से सवारी ले जाया जाता है। मगर यह बात ना तो पुलिसकर्मियों को दिखाई देती है, और नाही ट्रैफिक के पुलिसकर्मियो को। शहर में एक तरफ काले धंधे चलानेवालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की बात शहर के पालिका और पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ ऐसे अवैध सवारी ले जाने वालों पर नजरअंदाज की जाने की बात सामने आ रही है। इसी वजह से पुलिस प्रशासन पर लोगो का भरोसा कम होता दिखाई दे रहा है। अगर ऐसे ही अवैध ट्रांस्पोर्टशन चलता रहा तो फिर सरकारी वाहनों की जरूरत क्या? और पुलिस प्रशासन जनता के लिए है या इन अवैध धंधे चलानेवालों के लिए ,ऐसी कड़े सवाल जनता पूछ रही है।