मसूद अजहर को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण बैठक 

 
नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पर आज प्रतिबंध लगने की संभावना है। आज संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने को लेकर फिर से विचार करने का संकेत चीन ने इस बैठक से पहले दिया है। इसके मद्देनज़र इस बैठक में एक महत्वपूर निर्णय लिया जा सकता है।

मसूद अजहर का समर्थन करने वाले चीन को अपनी भूमिका पर विचार करने के लिए भारत लगातार चीन पर दबाव बनाता रहा है। चीन अगर अपने रुख से पीछे हटता है तो भारत की यह कूटनीतिक जीत होगी। पिछले तीन वर्षों में मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की मांग भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कई बार किया है, लेकिन हर बार चीन इस में रोड़े अटकाता रहा है।

मसूद पर प्रतिबंध लगाने के मामले में भारत का संयुक्त राष्ट्र में  सभी देशो का समर्थन मिला है। केवल चीन और पाकिस्तान इसके लिए राजी नहीं है। पुलवामा हमले के बाद अमेरिका, फ्रांस और ब्रिट्रेन जैसे चीन अजहर को लेकर कठोर भूमिका बनाया था। अब चीन की भूमिका बदलने की संभावना है।