दिन-दहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या 

नवी मुंबई | समाचार ऑनलाइन – कोपर खैरणे में घर में घुसकर एक बुजुर्ग की हत्या करने की घटना सामने आयी है। इसके साथ ही घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  यह घटना आज दोपहर ढाई बजे के आसपास घटी।  मृतक का नाम विजयकुमार दाहोत्रे (62 ) है।  घायल व्यक्ति मृतक का बेटा है। घायल का नाम निखिल है।  वह कोपर खैरणे सेक्टर 14 में कृष्णा टॉवर में रहते है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर बिल्डिंग के पांचवे मंजिल पर में जैसे ही विजय और निखिल अपने घर में घुसे, इस दौरान कई अज्ञात आरोपी अचानक घर में घुस कर विजयकुमार के साथ मारपीट करते हुए उसे लोहे के रॉड से उनके सिर पर वार कर दिए और इस घटना में विजय की मौत हो गयी।  इसी दौरान अपने पिता को बचाने गए निखिल के साथ भी अज्ञातों ने मारपीट की।  घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए।  आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक आयुक्त प्रदीप जाधव सहित कोपर खैरणे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि पुलिस को अभी तक पता नहीं चल पाया है कि, हमलावरों ने इनके साथ क्यों मारपीट की।  पुलिस मामले की जांच बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी से कर रही है।