सांगवी में बच्चे से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म; निगड़ी में युवती से छेड़छाड़

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
मां के घर से बाहर जाने के बाद छह साल के बालक के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सांगवी में सामने आया है। मां की शिकायत पर सांगवी पुलिस ने नराधम पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं निगड़ी में पानीपुरी खा रही एक 22 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने को लेकर निगड़ी पुलिस ने एक मनचले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fb952e0d-a775-11e8-9372-75cb5d815efa’]
सांगवी पुलिस के अनुसार, मई और जून माह में सौतेले पिता ने छह साल के बालक के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना घटी है। वह बच्चे से दुष्कर्म तब करता जब उसकी मां घर से बाहर जाती और बच्चा सौतेले पिता के साथ घर पर अकेला होता। कल जब बच्चे ने अपनी माँ को इसकी जानकारी तब यह मामला सामने आया। मां ने सांगवी पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके अनुसार पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं निगड़ी पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में एक 22 साल की युवती की शिकायत पर रमेश दादाराव जाधव (30) निवासी थेरगांव, पुणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह लगातार उसका पीछा करता था और कल जब युवती निगड़ी में पानीपुरी खा रही थी तब रमेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
[amazon_link asins=’B07B6SN496′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0351c536-a776-11e8-bd7a-73078fc08e4e’]