राज्य में लॉकडाउन 15 जून तक ; लेकिन इन जिलों के प्रतिबंधों में छूट; देखे नियमावली 

मुंबई, 31 मई : राज्य के कई जिलों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  फ़िलहाल लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन अब कोरोना को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा करके कुछ जगहों पर प्रतिबंधों को अधिक सख्त करना या है छूट देना है इसका  निर्णय लिया जाएगा।  यह जानकारी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य की जनता को संबोधित करते हुए दिया।

सोशल मीडिया के जरिये नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।  पिछले महीने भर में निश्चित रूप से फर्क पड़ा है।  लेकिन फ़िलहाल मौजूद संक्रमण के आंकड़े पिछले वर्ष की लहर में सबसे अधिक संख्या जितनी ही है।  आज भी मरीजों की संख्या जितना कम होनी  चाहिए उतना कम नहीं हुआ है।  कुछ जिलों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या कुछ बढ़ी हुई नज़र आ रही है।  उस पर तुरंत ब्रेक लगाना होगा।

नई नियमावली – इन जिलों में प्रतिबंधों में छूट

जिस पालिका या जिले क्षेत्र में कोविड पॉजिटिविटी रेट 10% या उससे कम होगी और कुल उपलब्ध ऑक्सीजन बेड्स 40% से कम भरा होगा वहां पर छूट दी जाएगी।

सभी आवश्यक वस्तु व सेवा की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी।  अन्य दुकानों को खोलने और उसके टाइम (केवल दुकान, माल्स या शॉपिंग सेंटर्स नहीं ) पर स्थानीय  प्रबंधन प्राधिकरण निर्णय लेगा।  लेकिन आवश्यक वर्ग के दुकान की तरह उसका टाइम रहता है तो शनिवार, रविवार को बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की जरुरत नहीं होने पर ये वस्तुएं  ई-कॉमर्स के जरिये वितरित की जाएगी।
दोपहर 3 बजे के बाद मेडिकल या अन्य आपातकालीन स्थिति को छोड़कर आने जाने पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

अनाथ बालकों का पालकत्व लेंगे

दूसरी लहर उम्मीद के मुताबिक बड़ी थी।  इसमें कई बालकों ने होने अभिभावक को गंवा दिया है।  अनाथ बालकों के लिए केंद्र सरकार ने योजना की घोषणा की है।  राज्य सरकार भी अनाथों के लिए योजना ला रही है।  राज्य अनाथों की जिम्मेदारी लेगी। उनका पालकत्व लेकर उनकी शिक्षा में मदद की जाएगी।  इसके लिए योजना तैयार कर उस पर अमल किया जाएगा।