मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक है। दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। जब-जब मौका मिलता है दोनों अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते है। दीपिका-रणवीर की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है। रणवीर सिंह अपने कई इंटरव्यू में यह खुलासा कर चुके हैं कि वो इस बात पर कितना खुश महसूस करते हैं कि दीपिका पादुकोण जैसी खूबसूरत लड़की उनकी पत्नी बनी हैं।
दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, मनोज वाजपेयी, साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, पार्वती तिरुवोतो और विजय सेतुपति फिल्म कंपेनियन के एक इंटरव्यू में साथ नजर आए। इस इंटरव्यू में होस्ट अनुपमा चोपड़ा के एक सवाल के जवाब में आलिया भट्ट कुछ बोल रही थीं। तभी दीपिका की तरफ देखते-देखते रणवीर ने उनके कंधे पर किस कर दिया। इस दौरान एंकर को कहना पड़ा कि ‘मैंने कहा था न, नो पीडीए ( पब्लिक डिसप्ले ऑफ अफेक्शन)’ |