कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फासी

पुणे : कर्ज से परेशान किसान ने खेत में पेड़ की सहायता से फासी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना मंगलवार की सुबह कोल्हापुर के शाहूवाड़ी तहसील स्थित वाड़ीचरण गांव मंे सामने आई।

पुलिस ने बताया कि बालू गणपति लाड़ (55) ने आत्महत्या की है। उक्त घटना शाहूवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

लाड़ पत्नी समेत वाड़ीचरण गांव मंे रहते थे और गांव में ही उनकी खेती है। सोमवार की शाम लाड़ के दामाद सास को लेकर सरकारी अस्पताल गए हुए थे। लाड़ घर में अकेली ही थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने खेत में जाकर पेड़ की सहायता से फासी लगाकर आत्महत्या की। गांव के लोग जब खेत गए तब उन्होंने लाड़ को पेड़ से लटका पाया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी उनकी बेटी और पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहंुचकर लाड़ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाड़ ने सोसायटी से 80 हजार रूपए कर्ज लिए थे। यह कर्ज चुकाना लाड़ को संभव नहीं था। इस बात से परेशान उन्होंने यह कदम उठाने की जानकारी पुलिस ने दी।