प्लास्टिक बैन: व्यापारी पर लगाया जुर्माना, तो थमा दी 10 हजार की चिल्लर

नासिक : पुणे समाचार

नासिक रोड परिसर में स्थित एक वाइन शॉप में प्लास्टिक बंदी पर कारवाई करने पर व्यावसायिक ने मनपा कर्मचारियों को दंड के रूप में दस हज़ार का चिल्लर थमा दिया। कर्मचारियों को पैसे गिनते-गिनते उनकी नानी याद आ गयी।  संबंधीत व्यावसायिक को प्लास्टिक रखने के जुर्म में मनपा कर्मचारियों द्वारा कारवाई करते हुए 5 हजार रुपए का जुरमाना लगाया गया।  लेकिन बाद में दुकान से फिर से प्लास्टिक बरामद होने पर दंड की रक्कम बढ़ाकर दुगुना करते हुए 10 हज़ार का दंड लगाया गया।  लेकिन व्यावसायिक ने दंड के रूप में 10 हज़ार का चिल्लर कर्मचारियों को थमा दिया।  इसे गिनते-गिनते कर्मचारियों के पसीने छूट गए।