दो दिनों में पुणे सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी का पारा और चढ़ेगा

पुणे : समाचार ऑनलाईन – मौसम में बदलाव के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में भले ही एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई हो, लेकिन यह वातावरण सिर्फ अगले दो या तीन दिन तक रहेगा। उसके बाद एक या दो डिग्री पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि विदर्भ में भी 5 से 7 मई के बीच कुछ स्थानों में गर्मी की लहर रहेगी। फैनी चक्रवात का महाराष्ट्र पर असर नहीं होगा। इस तूफान से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, असम, त्रिपुरा व मेघालय में रहेगा।

फैनी चक्रवात द्वारा वातावरण की आर्द्रता सोख लेने से महाराष्ट्र पर उसका असर महसूस नहीं होगा। राज्य में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा व विदर्भ में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री रहेगा। कोंकण व गोवा राज्य में छिटपुट बूंदा-बांदी होगी। शुक्रवार, 3 मई को सबसे अधिक तापमान ब्रह्मपुरी में (45 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। पुणे के पारे में गिरावट होकर वह 35 अंश सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है।
पुणे मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ। अनुपम काश्यपि ने कहा कि शुक्रवार को फैनी तूफान उड़ीसा के पुरी स्थित गोपालपुरा में दाखिल हो गया है। इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी तथा यह पश्चिम बंगाल की ओर मुड़ेगा। 5 से 6 मई के बीच पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, असम, त्रिपुरा व मिजोरम जोरदार बारिश होगी। अगले दो दिनों बाद महाराष्ट्र में फिर गर्मी बढ़ेगी।

शुक्रवार को विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 

पुणे 35, लोहगांव 36.3, जलगांव 41, कोल्हापुर 34, मालेगांव 40.6, औरंगाबाद 39.1, परभणी 42, नांदेड़ 42.5, बीड़ 42.5, अकोला 42.1, अमरावती 42, बुलढाना 38.5, ब्रह्मपुरी 45, चंद्रपुर 44.2, गोंदिया 41.2, नागपुर 43.6, वाशिम 41, वर्धा 43 व यवतमाल 41।5 डिग्री सेल्सियस रहा।